Bihar Librarian Eligibility Test 2026: डमी प्रवेश-पत्र डाउनलोड एवं त्रुटि सुधार से संबंधित महत्वपूर्ण सूचना
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 के डमी प्रवेश-पत्र (Dummy Admit Card) के निर्गमन से संबंधित सूचना जारी की है। अभ्यर्थी 02 नवंबर 2026 के अपराह्न से 05 नवंबर 2026 तक अपना डमी प्रवेश-पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। आवेदन विवरण में त्रुटि होने पर निर्धारित अवधि के अंदर ऑनलाइन सुधार करने का निर्देश दिया गया है।